हिन्दू सेना गणेश उत्सव समिति ने
गणपति जी का 11वर्ष भी बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति के साथ किया विसर्जन

जी सुनील कुमार

कोंटा बस्तर के माटी/हिन्दू सेना गणेश उत्सव समिति ने
गणपति जी का 11वर्ष भी बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति के साथ किया विसर्जन जयकारे लगाते श्रद्धालु, मंगलगीत गाती महिलाएं, डीजे की धुन पर थिरकते युवा, और उड़ता गुलाल, कोंटा नगर में जगह-जगह पुष्ववर्षा कर स्वागत। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को अनंत चतुर्दशी पर कोंटा नगर में निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा में देखने को मिला। कोंटा नगर के हिंदू सेना गणेश उत्सव समिति कोंटा द्वारा गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर के भक्तों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया।*
*कोंटा शहर में स्टेट बैंक चौक में स्तिथ हिंदू सेना गणेश उत्सव समिति द्वारा दोपहर एक बजे बाद गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। स्टेट बैंक चौक से रवाना हुई शोभायात्रा नाकापारा, अटल चौक,नयापारा,बस स्टैंड से होते हुए पुरे नगर भ्रमण कर शबरी नदी के मोटू घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जहा पहले से ही नगरपंचायत कोंटा के द्वारा पूरी व्यवस्था किया गया था,15 फिट की विशाल प्रतिमा के विसर्जन के लिए पहली बार तेलंगाना से क्रेन गाड़ी मंगाया गया। जुलूस का शहवासियों ने जगह-जगह गणेश जी की पुजा किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश विर्सजन से पहले चढ़ाई गई भोग लडडू का बोली लगाया गया। आपको बता दे इस वर्ष हिंदू सेना गणेश उत्सव समिति ने 25 किलो ग्राम का घी से बना मोतीचूर के लड्डू जो कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर से लाया गया और गणेश जी के प्रसाद के रूप में चढ़ाया था। बोली शुरू हुईं 5001 रुपए से और अंतः 51501* *( इंकवान हज़ार पांच सौ एक रूपये) की बोली लगाकर इस प्रसाद को गिरिश कुमार ने खरीदा। जिसके बाद गणेश की आरती उतारकर नगर भर में घुमाया गया। महाआरती में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोंटा नगर का माहौल धर्ममय बना रहा। शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया…अगले बरस तू जल्दी आ… मंगलमूर्ति मोरिया…गणपति बप्पा मोरिया…जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा की गूंज रहे थे।*
*हिन्दू सेना कोंटा ने नगर के सभी भक्तजनों, जन प्रतिनिधि ,पत्रकारों,शासन- प्रशासन,एवम कोंटा पुलिस एवम सुरक्षा में लगे जवानों का और जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उनका आभार व्यक्त किया।।*

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!