महतारी वंदन योजना, “गाइड लाइन का विरोध”

बालमुकुंद शर्मा : रायपुर/कांकेर
रायपुर बस्तर के माटी समाचार :2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव महतारी वंदन योजना के मास्टर स्ट्रोक भाजपा की सरकार बनी, जिसके तहत प्रति महीने ₹1000 साल में ₹12000 महिलाओं को दिया जायेगा। संकल्प पत्र का अवलोकन कर सकते हैं‌।

भाजपा कार्यकर्ता शहर के वार्डों और गांव के मोहल्ले में घुसे और महिलाओं से फार्म भरवाना प्रारंभ कर दिया।

3 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिला,
13 दिसंबर को भाजपा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ली, 22 दिसंबर 2023 भाजपा सरकार में 9 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ।

जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के कैबिनेट का निर्णय महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं प्रति महीने ₹1000 रुपये दिया जाने का निर्णय लिया गया ।



लेकिन यह क्या ?
छत्तीसगढ़ सरकार के महिलाएं बाल विकास विभाग द्वारा उक्त योजना के तहत मार्च में दिए जाने वाले राशि के बारे में जो नियम और शर्ते लागू की, उससे कार्यकर्ता निराश हैं कि 2024 में कैसे वोट मांगे।
1… आईटी रिटर्न भरने वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2…. परिवार के किसी भी सदस्य अगर नौकरी में है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा
3… किसी भी परिवार के कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य में किसी भी निगम मंडल या बोर्ड में अध्यक्ष उपाध्यक्ष रहे हैं या वर्तमान में है उनके परिवार को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
*लोकसभा चुनाव में वोट कैसे मांगें*
ऐसे अनेक नियम और शर्तें लागू कर दी गयी, अब महिलाएं कार्यकर्ताओं को खोज रही है, कार्यकर्ता महिला वोटरों से मुंह चुरा रहे हैं कि हम क्या जवाब दें। जब फार्म भरवाने गए थे तब तो यह नियम और शर्तें हमें नहीं बताया गया था अब 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके पास वोट मांगने कैसे जाएं।

कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि जब भाजपा चुनाव के समय संकल्प पत्र जारी करती है तो उसमें पूरी बातों का समावेश होना चाहिए, नहीं तो इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कथनी और करनी में भेद
मध्यम परिवार अपना पेट काटकर, परिवार के खर्चों को कम करके जीविका चलाता है। लेकिन उनके घर के चौखट और रसोई घर पर किसी ने जाकर नहीं देखा है कि कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं की सरकार ने कह दिया है कि वह पार्टी की कथनी और करनी परेशान हो चुके हैं…

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!