अजीत यादव राष्ट्रीय सचिव अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार फाऊंडेशन (प्रदेश संगठन मंत्री छ.ग.प्रेस क्लब )ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

घनश्याम यादव
रायपुर बस्तर के माटी समाचार /अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार फाऊंडेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत यादव ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री यादव ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!