अंर्त्तराज्यीय गांजा तस्कर जीजा साली से 23.410 किलोग्राम गांजा कीमत करीबन 2 लाख 30 हजार रूपये को केशकाल पुलिस ने किया बराम, केशकाल पुलिस के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय, अक्षय कुमार (भा०पु० से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस के द्वारा लगातार अंर्न्तराज्यीय गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही थी दिनांक 29.11.2023 को केशकाल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की बेड़मा बड़े पारा तिराहा नेशनल हाईवे 30 मेनरोड के पास एक पुरूष व एक महिला हरा पीला व नीला रंग के दो ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिकी करने हेतु अपने ट्राली बैग मे छुपाकर रखे है। की सूचना पर बेड़मा बड़े पारा तिराहा पर रवाना होकर घेराबंदी कर दोनो संदिग्धो के संयुक्त कब्जे से ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 23.410 किलोग्राम गांजा कीमत करीबन 2 लाख 30 हजार रूपये को बरामद कर दोनो आरोपियो के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी आनंद सोनी सउनि निहार रंजन मंडल, प्र०आर. संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, आर० शंभू मण्डावी, मनोहर निषाद, की अहम भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!