ब्रेकिंग: पंकज झा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया एडवाइजर बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी, विशेष सचिव के समकक्ष होगी सुविधाएं

अजीत यादव

रायपुर बस्तर के माटी समाचार पंकज कुमार झा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार होंगे। राज्य सरकार ने पंकज कुमार झा की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि पहले ही इस बात की चर्चा थी कि पंकज कुमार मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर बन सकते हैं। आज राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। पंकज कुमार भाजपा में लंबे समय से जुड़े हैं।
भाजपा के मुखपत्र मैग्जीन दीपक कमल के वो संपादक भी हैं। सलाहकार के रूप में पंकज कुमार झा को 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। वहीं राज्य सरकार के विशेष सचिव के समकक्ष तमाम सुविधाएं दी जायेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!